सुप्रीम कोर्ट ने कोई व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होने की शर्त पर शुक्रवार को गोवा के कर्लीज़ रेस्टोरेंट को ढहाने पर रोक लगा दी। इससे पहले तटीय क्षेत्र के नियमों का कथित रूप से उल्लंघन करने पर इसे तोड़ा जा रहा था। बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत से पहले कर्लीज़ में ही उन्हें कथित तौर पर ड्रग्स दिया गया था।