inshorts

सोनाली फोगाट को किराए के दस्तावेज़ों में उनके निजी सहायक की पत्नी बताया गया था: रिपोर्ट

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम के सेक्टर-102 स्थित गुड़गांव ग्रीन्स सोसायटी के एक अपार्टमेंट के किराए के दस्तावेज़ों में दिवंगत बीजेपी नेता सोनाली फोगाट को उनके निजी सहायक सुधीर सांगवान की पत्नी बताया गया है। बकौल रिपोर्ट, वह इस अपार्टमेंट में अकसर रुकती थीं और गोवा जाने से पहले फोगाट व उसके सहयोगी इस फ्लैट में गए थे।