बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में कोर्ट ने गोवा के एक क्लब के मालिक और दो अन्य ड्रग पेडलर्स को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तीनों आरोपियों ने ज़मानत के लिए याचिका दायर की है जिस पर 6 सितंबर को सुनवाई होगी। पिछले महीने गोवा में फोगाट की मौत हुई थी।