सोनिया गांधी के 71 वर्षीय निजी सचिव के खिलाफ दिल्ली में रेप का केस हुआ दर्ज
कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी के निजी सचिव पी.पी. माधवन के खिलाफ महिला का बलात्कार करने के आरोप में दिल्ली में केस दर्ज हुआ है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह एक जॉब इंटरव्यू के लिए 71 वर्षीय माधवन के संपर्क में आई थीं। महिला का आरोप है कि माधवन ने शादी का झांसा देकर रेप किया।