हरियाणा के सोनीपत में कुंडली इलाके की एक केमिकल फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा के अनुसार, हरियाणा के विशेष अनुरोध पर दिल्ली दमकल सेवा ने भी बचाव अभियान के लिए अपने दमकल कर्मियों को भेजा है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। बचाव अभियान जारी है।