दिल्ली में सोमवार को आ सकते है कोविड-19 के 13,000-14,000 नए मामले: सत्येंद्र जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोविड-19 के 13,000-14,000 नए मामले आ सकते हैं। उन्होंने कहा, "दिल्ली में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की कुल 2.85 करोड़ डोज़ लगाई गईं है। 100% योग्य आबादी को वैक्सीन की पहली डोज़ और 80% को दूसरी डोज़ लगाई जा चुकी है।"