सोमवार को होगी महारानी की अंत्येष्टि, 4 दिनों तक अंतिम दर्शन कर सकेंगे लोग: शाही परिवार

यूके के शाही परिवार ने शनिवार को बताया कि महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय की राजकीय अंत्येष्टि 19 सितंबर (सोमवार) को लंदन के वेस्टमिंस्टर आबी में होगी। शाही परिवार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, "अंत्येष्टि से पहले महारानी का शव 4 दिनों के लिए वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा जाएगा...ताकि लोग उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।"