इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी ने बताया है कि वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते। काम के लिए 3 डिवाइस का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा, "क्रिएट मोड में काम के लिए...लैपटॉप, क्यूरेट मोड के लिए...आईपैड और संचार के लिए...फोन इस्तेमाल करता हूं।" बकौल नीलेकणी, वह ट्विटर को चर्चा के लिए नहीं जानकारी फैलाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।