हरिद्वार के लक्सर से एक 25 वर्षीय कांग्रेस कार्यकर्ता को सोशल मीडिया पर 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' लिखा पोस्टर कथित रूप से अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने एक राजनीतिक पोस्टर अपलोड करने के दौरान गलती से 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' जोड़ दिया था।