सोशल मीडिया पर पीएम व केंद्रीय गृह मंत्री को धमकी देने वाला शख्स हैदराबाद में हुआ अरेस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कथित तौर पर सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए सिर कलम करने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने हैदराबाद में गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा के बयान को लेकर बीजेपी से माफी की मांग की थी।