सोशल मीडिया पर मिले शख्स से शादी करने के लिए पोलैंड से भारत आई महिला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोलैंड निवासी बारबरा पोलक नामक महिला झारखंड के रहने वाले शादाब से शादी करने के लिए भारत आई है। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी और उन्होंने कोर्ट में शादी के लिए आवेदन किया है। बारबरा की एक 8 साल की बेटी है और उसका अपने पहले पति से तलाक हो चुका है।