सौतेली मां ने एमपी में 2 नाबालिग बच्चों की गला दबाकर की हत्या, शव पर चाकू से किए कई वार

दतिया (मध्य प्रदेश) में नाबालिग सौतेले बेटा-बेटी की कथित रूप से हत्या करने और शव पर चाकू से वार करने के आरोप में 37-वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अलग-अलग कमरों में बच्चों का पहले गला घोंटा और फिर उनके शव पर चाकू से कई वार किए जिससे वे खून से लथपथ हो गए।