सौरव गांगुली ने मेसेज किया था 'जब तक मैं अध्यक्ष हूं, तुम टीम में रहोगे': ऋद्धिमान साहा

टेस्ट टीम से बाहर किए गए विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने कहा है कि पिछले साल कानपुर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ नाबाद 61 रन बनाने पर सौरव गांगुली ने उन्हें वॉट्सऐप किया था, "जब तक मैं यहां हूं, तुम टीम में रहोगे।" बकौल साहा, "बीसीसीआई अध्यक्ष के...मेसेज से हौसला बढ़ा था। समझ नहीं आता कि इतनी जल्दी चीज़ें कैसे बदलीं।"