सौरव गांगुली मिले कोविड-19 से संक्रमित, अस्पताल में हुए भर्ती: पीटीआई

पीटीआई के मुताबिक, बीसीसीआई अध्यक्ष व पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है जिसके बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांगुली फिलहाल स्थिर बताए जा रहे हैं और उनका वायरल लोड 19.5 बताया गया है। केंद्र के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 6,358 केस दर्ज हुए।