सौराष्ट्र ने 14 साल बाद जीती विजय हज़ारे ट्रॉफी, पहली बार फाइनल में पहुंचे महाराष्ट्र को हराया
जयदेव उनादकट के नेतृत्व वाले सौराष्ट्र ने विजय हज़ारे ट्रॉफी के फाइनल में पहली बार पहुंचे महाराष्ट्र को हराकर 14 साल बाद यह ट्रॉफी जीती है। महाराष्ट्र ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के 108(131) रनों की मदद से 248/9 का स्कोर बनाया था। सौराष्ट्र ने शेल्डन जैक्सन की 133(136) रनों की पारी की बदौलत 46.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।