बॉम्बे हाईकोर्ट की जज जस्टिस पुष्पा गनेडीवाला ने उन्हें स्थाई जज नहीं बनाने की सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद इस्तीफा दे दिया है। पिछले साल उन्होंने एक फैसले में कहा था कि पॉक्सो ऐक्ट के तहत 'स्किन-टू-स्किन कॉन्टैक्ट' के बिना छूना यौन शोषण नहीं है। कार्यकाल खत्म होने के बाद उन्हें ज़िला कोर्ट लौटना था।