केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को कहा कि अब स्कूली शिक्षा अधूरी (स्कूल ड्रॉपआउट) छोड़ने वाली लड़कियों की संख्या 11 लाख से घटकर लगभग 5 लाख रह गई। उन्होंने कहा, "सरकार की ओर से उठाए गए कदमों से स्कूल ड्रॉपआउट और कम होगा।" बकौल मंत्री, भारत सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक योजनाएं शुरू की है।