स्कूल ने गुजरात में हिंदू छात्रों को नमाज़ पढ़ने को कहा, राज्य सरकार ने दिए जांच के आदेश
अहमदाबाद (गुजरात) में एक प्राइवेट स्कूल में हिंदू छात्रों को नमाज़ पढ़ने को कहा गया जिसके खिलाफ प्रदर्शन होने के बाद राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। प्रदर्शनकारियों ने एक शिक्षक की पिटाई भी की। वहीं, स्कूल ने माफी मांगते हुए कहा कि छात्रों को ईद के मद्देनज़र त्योहार की जानकारी देने के लिए ऐसा किया गया था।