पंजाब के लुधियाना में एक सरकारी स्कूल परिसर में गड्ढा खोदते वक्त मज़दूरों को ज़ंग लगे हुए 200 पुराने कारतूस मिले हैं। साहनेवाल के एसएचओ ने कहा कि ऐसा लगता है कि विदेश में बने इन कारतूसों को 3 साल पहले गाड़ा गया था। अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।