कतर में भारतीय मूल की 4-वर्षीय बच्ची मिनसा मरियम जैकब अपने जन्मदिन पर स्कूल बस में मृत पाई गई है। किंडरगार्टन की छात्रा मिनसा बस में सो रही थी और बस के क्रू ने उस पर ध्यान नहीं दिया जिसके बाद वह घंटों तक बस के अंदर बंद रही। उसके रिश्तेदार ने कहा, "वह भीषण गर्मी के बीच फंस गई।"