पुलिस के अनुसार, फरीदाबाद (हरियाणा) में स्कूल बस से उतारे जाने के बाद एक 4-वर्षीय बच्ची की उसी बस से कथित तौर पर कुचलकर मौत हो गई। बकौल पुलिस, "बस में कंडक्टर मौजूद था...हादसे के समय की परिस्थितियां अभी साफ नहीं हुई हैं...जांच जारी है।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस के आगे से दौड़कर बच्ची अपने घर जा रही थी।