स्कूल में बच्चे का यौन शोषण करने की दोषी महिला को हैदराबाद में हुई 20 साल की जेल
हैदराबाद में एक अदालत ने एक स्कूल में बच्चे के यौन शोषण करने के जुर्म में 27-वर्षीय महिला को 20 साल जेल की सज़ा सुनाई है और ₹20,000 का जुर्माना भी लगाया है। घटना के समय महिला स्कूल की केयरटेकर के रूप में काम करती थी। बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 2017 में केस दर्ज किया था।