नबरंगपुर (ओडिशा) में एक स्कूल से शुक्रवार रात कंप्यूटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराए जाने का मामला सामने आया है। स्कूल के एक ब्लैकबोर्ड पर 'धूम 4, कमिंग सून', 'हम लौटकर आएंगे' और 'पकड़ सको तो पकड़ लो' लिखा हुआ था। हेडमास्टर सर्बेश्वर बेहेरा ने कहा कि उन्होंने पुलिस के पास मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।