दिल्ली पुलिस के अनुसार, बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के 200 से ज़्यादा स्कूलों को भेजे गए बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल के मामले में रूस के नैशनल सेंट्रल ब्यूरो (एनसीबी) से संपर्क किया गया है। गौरतलब है, ईमेल रूसी डोमेन से भेजे गए थे और जांच एजेंसियों को शक है कि ईमेल के पीछे किसी संगठन का हाथ है।