स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद दिल्ली में कई जगहों पर एनएसजी ने की मॉक ड्रिल

पुलिस और एनएसजी की टीम ने दिल्ली के आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल समेत कई इलाकों में शनिवार को मॉक ड्रिल आयोजित की। गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के करीब 100 स्कूलों को ई-मेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मामले में पुलिस ई-मेल का आईपी ऐड्रेस ट्रैक करने में जुटी हुई है।