स्कॉटलैंड के आसमान में देखा गया 'आग का बड़ा गोला', तस्वीरें हुईं वायरल

स्कॉटलैंड के आसमान में 14 सितंबर को 'आग का एक बड़ा गोला' देखा गया और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी क्लिप शेयर की हैं। यूके के मीटियोर नेटवर्क ने बताया, "हमने अब तक जो सबूत देखे हैं उससे यह अंतरिक्षीय कचरा प्रतीत हो रहा है।" खगोलविदों के मुताबिक, यह कचरा एलन मस्क के सैटेलाइट प्रोग्राम का है।