स्कॉटलैंड ने ओमान को हराकर टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के लिए किया क्वॉलिफाई

टी20 विश्व कप-2021 के राउंड-1 मैच में गुरुवार को स्कॉटलैंड ने ओमान को 8 विकेट से हराकर ग्रुप बी में शीर्ष पर रहते हुए सुपर 12 चरण के लिए क्वॉलिफाई किया। स्कॉटलैंड ने राउंड-1 में अपने सभी 3 मैच जीते। ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहे बांग्लादेश ने भी क्वॉलिफाई किया है जबकि ओमान और पीएनजी बाहर हो गए हैं।