inshorts

स्कॉर्पियो-एन की बुकिंग बढ़ने के बाद अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचे महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) के शेयरों ने सोमवार को ₹1,248/शेयर का अपना सर्वकालिक उच्चतम स्तर छू लिया। दरअसल, शनिवार को कंपनी ने नई स्कॉर्पियो-एन की बुकिंग शुरू करने के 30-मिनट के अंदर 1 लाख बुकिंग दर्ज कीं जिसमें एक मिनट में 25,000+ बुकिंग हुई थीं। लगातार 5 कारोबारी सत्र से कंपनी के शेयर मुनाफे के साथ बंद हो रहे हैं।