inshorts

स्क्रैप में बेचा गया एअर इंडिया का विमान दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर पुल के नीचे फंसा

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर एक फुटओवर ब्रिज के नीचे एअर इंडिया का विमान फंसा दिख रहा है। दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर फंसे विमान का वीडियो वायरल होने पर कंपनी ने कहा कि विमान इस्तेमाल में नहीं है और इसे स्क्रैप में बेचा गया है। बतौर कंपनी, "हमारा इस विमान से कोई लेना-देना नहीं है।"