ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने ऐडिलेड में शुक्रवार को डे-नाइट ऐशेज़ टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जल्दी खत्म होने की वजह बनी आकाशीय बिजली के गिरने की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। वॉर्नर ने तस्वीर के साथ लिखा, "स्टंप कैमरा कितना अच्छा है।" वॉर्नर के पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट किया, "आपकी बल्लेबाज़ी जितना।"