इंग्लैंड के खिलाफ ऐडिलेड में जारी डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मार्नस लबुशेन बल्लेबाज़ी के दौरान स्टंप माइक पर खुद की तारीफ करते हुए सुने गए। बेन स्टोक्स की शॉर्ट गेंद के खिलाफ झुकने के बाद उठने पर लबुशेन ने कहा, "अच्छा खेले मार्नस!" वायरल हो रहे वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया, "बल्लेबाज़ी और कमेंट्री...दोनों एकसाथ।"