स्टर्लिंग ऐंड विल्सन सोलर में 40% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की सहायक इकाई रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर ने कहा है कि वह प्राथमिक निवेश, द्वितीयक खरीद और खुली पेशकश के मेलजोल से स्टर्लिंग ऐंड विल्सन सोलर में 40% हिस्सेदारी खरीदेगी। इसमें से ₹1,100 करोड़ में रिलायंस 15.46% हिस्सेदारी पहले ही खरीद चुकी है। इसके अतिरिक्त स्टर्लिंग ऐंड विल्सन के प्रवर्तक 1.84 करोड़ शेयर रिलायंस को बेचेंगे।