स्टारलिंक की सेवा अब 100 देशों में है उपलब्ध: एलन मस्क
स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने बुधवार को कहा कि सैटेलाइट इंटरनेट स्टारलिंक की सेवा अब 100 देशों में उपलब्ध है। अफ्रीका का सिएरा लियोन इस सूची में शामिल होने वाला 100वां देश बन गया है। सिएरा लियोन के राष्ट्रीय संचार प्राधिकरण ने लगभग 1 साल के तकनीकी मूल्यांकन के बाद स्टारलिंक के लाइसेंस को मंज़ूरी दी है।