स्टारलिंक सेवा शुरू की जा रही है: ईरान में प्रदर्शनों के बीच इंटरनेट बंद होने पर एलन मस्क
ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के कारण सरकार द्वारा इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने के बीच स्पेसX के सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि ईरान में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू की जाएगी। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को कहा था कि अमेरिका ने ईरान के लोगों को इंटरनेट की आज़ादी देने के लिए कदम उठाए हैं।