टी20 विश्व कप 2021 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तेज़ गेंदबाज़ मिचल स्टार्क ने 60 रन दिए जो टी20 विश्व कप में एक मैच में किसी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ द्वारा दिए गए सर्वाधिक रन हैं। 31-वर्षीय स्टार्क ने 4-0-60-0 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए। इससे पहले पूर्व पेसर ब्रेट ली ने 2009 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 56 रन दिए थे।