ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचल स्टार्क वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने हैं और उन्होंने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ शनिवार को तीसरे एकदिवसीय मैच में यह उपलब्धि हासिल की। 32-वर्षीय स्टार्क ने 102वें वनडे में पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर सकलैन मुश्ताक (104 मैच) का रिकॉर्ड तोड़ा। सबसे तेज़ 150 वनडे विकेट लेने का रिकॉर्ड भी स्टार्क के नाम है।