स्टीव जॉब्स, सिमोन बाइल्स सहित 17 को मिलेगा अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को बताया कि देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम' से 17 नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान एप्पल के दिवंगत सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स, चार बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता सिमोन बाइल्स व अभिनेता डेनज़ेल वाशिंगटन सहित अन्य को दिया जाएगा। पुरस्कार 7-जुलाई को वाइट हाउस में प्रदान किए जाएंगे।