ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ द्वारा अवैध हेलमेट पहनकर मैदान में आने पर काउंटी में ससेक्स-विस्टरशर के बीच मैच कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। अंपायर्स ने देखा कि स्मिथ बिना 'स्टेम गार्ड्स' वाले हेलमेट पहनकर आए हैं जिसके बाद 12वां खिलाड़ी 'गार्ड्स' लेकर आया। इंग्लिश क्रिकेट के नियमों के मुताबिक, बिना 'स्टेम गार्ड्स' वाले हेलमेट पहनने की अनुमति नहीं है।