inshorts

स्टीव स्मिथ ने की टेस्ट क्रिकेट में डॉन ब्रैडमैन के शतकों की संख्या की बराबरी

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने गुरुवार को अपना 29वां टेस्ट शतक लगाकर टेस्ट क्रिकेट में डॉन ब्रैडमैन के शतकों की संख्या की बराबरी कर ली। स्मिथ ने पर्थ में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन दोहरा शतक जड़कर यह मुकाम हासिल किया। स्मिथ ने 29 टेस्ट शतकों तक पहुंचने के लिए 155 पारियां खेली हैं।