स्टीव स्मिथ ने होटल के कमरे में रात के करीब 1 बजे की शैडो बैटिंग, पत्नी ने बनाया वीडियो

ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ की पत्नी डैनी विलिस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें स्मिथ होटल के कमरे में रात के लगभग 1 बजे शैडो बैटिंग करते दिख रहे हैं। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, "स्टीव अपना नया बल्ला चेक कर रहे हैं।" एक फैन ने कमेंट किया, "महान खिलाड़ी बनने के लिए...ज़रूरी जुनून।"