स्टुअर्ट ब्रॉड की मंगेतर मॉली किंग ने बेटी को दिया जन्म, कपल ने शेयर कीं तस्वीरें

इंग्लैंड के पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड की मंगेतर मॉली किंग ने एक बेटी को जन्म दिया है और कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी नवजात बच्ची की तस्वीरें शेयर की हैं। मॉली ने तस्वीरों के साथ लिखा, "दुनिया में आपका स्वागत है एनाबेला ब्रॉड।" कई वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद ब्रॉड और मॉली ने पिछले साल सगाई की थी।