इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड ने भारत के खिलाफ रीशेड्यूल हुए पांचवें टेस्ट में शनिवार को टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे महंगा ओवर डाला। ब्रॉड ने 35 रन दिए जिनमें से 29 रन भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने बटोरे और बाकी अतिरिक्त थे। ब्रॉड के ओवर में 4, 5(4+वाइड), 7(6+नो-बॉल), 4, 4, 4, 6 और 1 रन बने।