स्टेडियम के ऊपरी डेक से गिरी बिल्ली को यूएस में लोगों ने झंडा फैलाकर बचाया, वीडियो वायरल

मायामी (अमेरिका) के एक कॉलेज फुटबॉल मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें मैच के दौरान एक बिल्ली स्टेडियम के ऊपरी डेक से लटकी हुई दिख रही है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ देर लटकने के बाद बिल्ली नीचे गिर जाती है लेकिन नीचे मौजूद दर्शकों ने अमेरिकी झंडा फैलाकर उसे सुरक्षित बचा लिया।