inshorts

स्टेडियम में फैन्स ने लगाए संजू-संजू के नारे, उन्होंने छक्का लगाकर भारत को दिलाई जीत

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत को जीत के लिए 1 रन की ज़रूरत होने पर स्टेडियम में बैठे फैन्स ने विकेटकीपर-बल्लेबाज़ संजू सैमसन के नाम के नारे लगाए। सैमसन ने अगली गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिला दी। सैमसन की आईपीएल फ्रैंचाइज़ी राजस्थान रॉयल्स ने वीडियो शेयर कर लिखा, "चीते ने दर्शकों को निराश नहीं किया।"