स्टेडियम में बैठे फैन ने रोहित शर्मा से मांगे भारत-पाक मैच के 2 टिकट; पोस्टर वायरल

आईपीएल-2021 में मुंबई इंडियंस और एसआरएच के आखिरी लीग मैच के दौरान स्टेडियम में बैठे एक फैन ने रोहित शर्मा से टी20 विश्व कप में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट मांगे। पोस्टर वायरल हो गया है जिसमें लिखा था, "रोहित, भारत-पाक मैच के 2 टिकट चाहिए...प्लीज़।" बतौर रिपोर्ट्स, भारत-पाक मैच के टिकट कुछ ही घंटों में बिक गए थे।