स्टेडियम में स्टैंडिंग ओवेशन मिलने के बाद रोने लगे बेनफिका के यूक्रेनी फुटबॉलर यरेमचुक

पुर्तगाली फुटबॉल क्लब बेनेफिका के 26-वर्षीय यूक्रेनी स्ट्राइकर रोमान यरेमचुक अपने देश में युद्ध के बीच मैच के दौरान पूरे स्टेडियम से स्टैंडिंग ओवेशन प्राप्त करने के बाद रोने लगे। विटोरिया एससी के खिलाफ मैच के 62वें मिनट में खेलने के लिए आने वाले यरेमचुक को कप्तान का आर्मबैंड भी सौंपा गया था। बेनेफिका ने वीडियो शेयर कर लिखा, "यूनाइटेड!"