स्टेन ने विराट कोहली के बाद आरसीबी के कप्तान के तौर पर के.एल. राहुल का सुझाया नाम

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी पेसर डेल स्टेन ने कहा है कि पंजाब किंग्स के मौजूदा कप्तान के.एल. राहुल आरसीबी के अगले कप्तान हो सकते हैं। बकौल स्टेन, राहुल अगले आईपीएल सीज़न से पहले होने वाले ऑक्शन में आरसीबी में लौट सकते हैं। दरअसल, आरसीबी के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल-2021 के बाद टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है।