स्टेशनों के 'नामकरण अधिकार' बेचकर 5 साल में ₹200 करोड़ कमाएगा मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन

मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसी) अगले 5 सालों के लिए करीब ₹200 करोड़ में मेट्रो-3 कॉरिडोर के 5 स्टेशनों के 'नामकरण अधिकार' बेचने जा रहा है। एमएमआरसी की मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विनी भिड़े ने बताया, "एक मेट्रो स्टेशन से औसतन सालाना ₹8 करोड़ की कमाई होगी और 5 स्टेशनों से अगले 5 सालों में कुल कमाई ₹200 करोड़ की होगी।"