भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच जारी कानपुर टेस्ट के पहले दिन के दौरान स्टैंड्स में मोबाइल पर बात करते एक फैन की तस्वीर व वीडियो वायरल हुआ है जो कुछ चबाते हुए दिख रहा है। वसीम जाफर ने तस्वीर के साथ फिर हेराफेरी फिल्म का एक मीम शेयर किया जिस पर लिखा है, "...मुंह से सुपारी निकालकर बात कर रे बाबा।"