स्थानीय मदद के बिना ऐसी गतिविधियां संभव नहीं: सीमापुरी में मिले आईईडी पर पुलिस
दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने कहा है कि गुरुवार को सीमापुरी में एक घर में मिले आईईडी शहर भर में सार्वजनिक स्थानों पर विस्फोट करने के इरादे से तैयार किए गए थे। उन्होंने कहा, "स्थानीय मदद के बिना ऐसी गतिविधियां संभव नहीं हैं।" बकौल अस्थाना, 17 जनवरी को गाजीपुर और गुरुवार को सीमापुरी में मिले आईईडी समान थे।